हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पूर्व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी संजीव कुमार का पर्स चोरों ने बिजनौर में चुरा लिया जिससे पर्स में रखे आठ हजार रुपए नकद, डिपार्टमेंटल आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड चोरी हो गए. संजीव कुमार ने बिजनौर कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. संजीव कुमार का कहना है कि अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.
बता दें कि जनपद हापुड़ में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के पद पर तैनात रहे संजीव कुमार का शासन ने 28 जुलाई को बिजनौर में एसीएमओ के पद पर तबादला कर दिया था. मेरठ के जागृति विहार के सेक्टर एक निवासी संजीव कुमार एक अगस्त को बिजनौर से दिल्ली जा रही बस में सवार हुए. जब वह अपने घर मेरठ लौट रहे थे तो इसी बीच बस में चोरों ने उनकी जेब में रखे पर्स पर हाथ साफ कर दिया.
बिजनौर के एसीएमओ संजीव कुमार ने बिजनौर कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. संजीव कुमार का कहना है कि उनकी खोई हुई डिपार्टमेंटल आईडी, पैन कार्ड, आधार कार्ड व अन्य कागजात बेहद जरूरी है जिस पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया.
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*
























