हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण अवैध कालोनियों पर बुलडोजर चला रहा है और भी बैखौंफ लोग धड़ाधड़ अवैध कालोनी काट रहे है और भोली-भाली जनता को प्लाट बेच कर ठग रहे है। ताजा मामला गांव टयाला-मेरठ बाईपास के बीच का सामने आया है।
नए पैदा हुए कोलोनाइजर्स ने गांव टयाला औऱ मेरठ बाईपास के बीच करीब 5-6 बीघा जमीन किसान से खरीदी है और इस कृषि भूमि का भू उपयोग बदले बिना ही प्लाटिंग कर दी है जिसका नक्शा खुलेबाजार में आ गया है। इन प्लाटों को बिकवाने के लिए बिचौलिए सक्रिय है, जो सस्ता प्लाट दिलाने का झांसा देकर लोगों को फंसा रहे है। अवैध कालोनी में भवन निर्माण भी अवैध होता है।
बता दें कि अऩाधिकृत रुप से भूमि का उपविभाजन कर भूखंडों में क्रय-विक्रय करना, उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 एक्ट का खुला उल्लंघन है औऱ ऐसे भूखंडों पर भवन निर्माम की प्राधिकरण अनुमति नहीं देता है। लोग सतर्क रहें और अवैध कालोनी में प्लाट न खरीदें।
पार्टी हॉल बुक करने के लिए कॉल करें: 8979755041























