हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब सबली गेट के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई.
आपको बता दें कि बुधवार की रात सबली के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में किन्हीं कारणों से आग लग गई और वह धू-धू कर जलने लगा. इसी बीच मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद विद्युत विभाग ने ट्रांसफार्मर को बदलने की कवायद शुरू कर दी. विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा .























