हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के डीएसपी एसएन वैभव पांडे का तबादला सोनभद्र हो चुका है. हापुड़ में दिनदहाड़े कचहरी के बाहर हुई फायरिंग में एक मुलजिम की मौत हो गई थी जिसमें हरियाणा से आया एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया था. कचहरी हत्याकांड के बाद डीएसपी एस एन वैभव पांडे का हापुड़ से सोनभद्र तबादला किया गया है. एसएन पांडे सोनभद्र में पीएसी में भेजे गए हैं. बताते चलें कि वैभव पांडे को इस हत्याकांड के बाद सर्किल से हटा दिया गया था और हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह व कचहरी में तैनात दरोगा रमेश को सस्पेंड कर दिया गया था.
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह डीएसपी एसएन वैभव पांडे का तबादला हापुड़ से सोनभद्र कर दिया. पांडे सोनभद्र में पीएसी में भेजे गए हैं.

SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS
























