हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गांव दतियाना में स्थित प्राचीन भूतेश्वर लाल शिव मंदिर पर त्यागी ब्राह्मण समाज ने बुधवार को पंचायत की जिसकी अध्यक्षता अनिल त्यागी और संचालन अजय त्यागी ने किया.
पंचायत में श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर त्यागी समाज के लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े किए. साथ ही 21 अगस्त को नोएडा के भंगेल में होने वाले आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की गई.
इस दौरान ब्रिज भूषण त्यागी, जय भगवान त्यागी, बबली त्यागी, पिंटू प्रधान, राजू त्यागी आदि उपस्थित रहे.
SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS
























