👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में रक्षाबंधन पर्व दो दिन 11 अगस्त व 12 अगस्त को धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कोरोना काल के बाद इस साल मनाया गया रक्षाबंधन पर्व कुछ खास रहा। बजारों में खूब चहल-पहल रही और भाई-बहनों ने जमकर खरीददारी की। बहनों ने भाईयों की कलाईयों पर रक्षासूत्र बांधे औऱ मिठाई खिलाई। भाईयों ने उपहार देकर रक्षा का वचन दिया।
यह पहला अवसर है जब बच्चों व बहनों ने जनपद हापुड़ के थानों मे पहुंच कर पुलिस कर्मियों को रक्षासूत्र बांधे ओर सुरक्षा का वचन लिया। पुलिस की ओर से बच्चों को उपहार दिए गए।
SALE: MISS N KIDS पर लगी है BIG SALE: 7017025953:


























