हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में जिला खेल कार्यालय द्वारा जोड़ों की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सात खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते. आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में गढ़ के डीएम पब्लिक स्कूल में जूनियर जूडो प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें आदित्य जुडो अकैडमी के खिलाड़ियों ने पदक जीता है. जुडो कोच सुबोध यादव ने बताया कि बालिका वर्ग 24 किलो भार वर्ग में जीविका यादव, 28 किलो भार वर्ग अंशिका, 32 किलो कृतिका, 36 किलो में निकिता, बालक वर्ग में 25 किलो में भास्कर, 30 किलो में शिवम भूषण, 50 किलो में दीपांशु ने स्वर्ण पदक जीता जबकि संध्या, मानसी, समीर, कशिश, भूमि, नमन, ईशा, निखिल ने रजत पदक जीते. कांस्य पदक जीतने वालों की सूची में गौरी, फातमा, शिखा, मोहिनी, दीपाली, जिया, गुरमन, करण, कृपाल का नाम रहा.
SALE: MISS N KIDS पर लगी है BIG SALE: 7017025953:

चौहान हॉस्पिटल की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं


























