हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ की एल्डर्स कमेटी की एक बैठक गुरुवार को कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट सुरेंद्र दत्त शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें सदस्य दिनेश चंद त्यागी ने प्रस्ताव रखा कि हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के वर्ष 2022-23 के चुनाव 16 सितंबर जबकि मतगणना 17 सितंबर को हो. बैठक में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ. इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र दत्त शर्मा, सदस्य एडवोकेट दिनेश चंद त्यागी, सदस्य एडवोकेट कालीचरण शर्मा, सदस्य एडवोकेट देवेंद्र पाल सिंह पंवार आदि उपस्थित रहे.
























