हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह में विशिष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इस दौरान अच्छे व नामी कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे और देश प्रेम की भावना लोगों में प्रस्फुटित करने का कार्य करेंगे। इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोग आएं इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।जिलाधिकारी मेधा रूपम व मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने उमीद जताई है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग शामिल होंगे और उससे लाभान्वित होंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 11 अगस्त को संकल्प श्रीवास्तव का और 12 अगस्त को सु श्री विभा सिंह का देश भक्ति पूर्ण गायन होगा। 13 अगस्त को पंकज खंडेलवाल मथुरा का ब्रज लोक गीत व नृत्य ,14 अगस्त को मंजू श्रीवास्तव लखनऊ का लोक गायन होगा। 15 अगस्त को मथुरा ब्रज के लोक गीत, नृत्य हरीश कुमार और दिल्ली की सी श्री गायत्री शर्मा प्रस्तुत करेंगी। सभी कार्यक्रम श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्यालय में होगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना अग्रवाल ने बताया कि विशिष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा स्थानीय स्कूलों के बच्चे भी इस दौरान इसी बालिका विद्यालय के प्रांगण में अपनी प्रतिभा गायन, नृत्य, नुक्कड़ नाटक,प्रेरक गीत, देश भक्ति नाटिका के द्वारा दिखायेंगे।
नगर पालिका परिषद हापुड़ की पूर्व अध्यक्ष मालती भारती की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
























