हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के उपेड़ा फ्लाईओवर पर बाइक सवार दो युवकों पर चलती बाइक पर डंडे से एक युवक ने हमला कर दिया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर नाली में गिर गई. बताया जा रहा है कि इस दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
मामला मंगलवार की रात का है जब दो युवक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे. इसी बीच पैदल जा रहे एक युवक ने डंडे से बाइक सवार पर हमला कर दिया जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और नाले में जा गिरी. घटना के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी. घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी सामने आया है जिसमें हमलावर के साथ महिला भी जाती हुई दिख रही है.























