हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मोहर्रम पर बाबूगढ़ के विभिन्न मार्गो से ताजिया जुलूस निकाला गया. इस दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहा.इस दौरान अंजुमन हुसैनी के तमाम अजादारों ने सीना जनी और जंजीर के मातम से कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश किया. इमाम हुसैन (अ) की शहादत और उनके असहाबा-ए-अंसार की कुर्बानी को बयान करते हुए बताया कि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके साथियों की शहादत इस्लाम की बका और इंसानियत की बका के लिए थी. इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जिसके बाद मेहर्रम कमेटी ने नगर पंचायत बाबूगढ़ के चेयरमैन जगवीर सिंह गुर्जर, बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट को सम्मानित किया।























