हापुड़,सू0वि0(ehapurnews.com): जिलाधिकारी मेधा रूपम व अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन 15 अगस्त स्वतन्त्रता दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव को मनाये जाने की तैयारियों हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बुधवार को एक बैठक की। जिलाधिकारी नें बैठक में सभी जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी 15 अगस्त को समय से जनपद की सभी शिक्षण संस्थाओं में छात्र/छात्राओं द्वारा प्रभात फेरियों का आयोजन किया जायेगा। अपर जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी को निर्देश देते हुऐ कहा कि सभी सरकारी संस्थान पर प्रातः 8ः00 ध्वजारोहण होगा तथा सभी सरकारी भवनों पर 14 अगस्त की संध्या से ही लाईटिंग व साफ-सफाई की व्यवस्था अधिषासी अधिकारी के द्वारा की जायेंगी और जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक षिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आप अपनी-अपनी शिक्षण संस्थाओं में निर्धारित समय से ध्वजारोहण करायेंगे। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देश देते हुऐ कहा कि आप इस अवसर पर अपनी नगर पालिकाओं में साफ-सफाई व चूना छिड़काव आदि की व्यवस्था करायेंगे। सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश देते हुऐ कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखगे। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारियों से कहा कि वह 14 अगस्त 2022 की सायं को रेलवे स्टेषन व सिनेमा हाॅलों की चैकिंग गहनता से करें। जिलाधिकारी ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु जनपदीय अधिकारियों को और अधिक प्रयास करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में उपजिलाधिकारी,गढ़मुक्तेष्वर धौलाना,एवं हापुड़, जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएस0ए0, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हापुड़, सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।
KAMYABVYA के छात्रों ने NEET, JEE, CBSE CLASS X, XII में मारी बाज़ी:


























