हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के हनुमान नगरी कलैक्ट्रर गंज में स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के प्रबंधन को लेकर दो पक्षों में विवाद गहराता जा रहा है जिससे किसी भी समय कोई विस्फोट हो सकता है। कलैक्टर गंज के डा. रमेश अरोरा, राजेंद्र कुमार शर्मा, मनु दुआ, गोपाल शर्मा, नरेंद्र कुमार आदि बुधवार को जिलाधिकारी मेधा रुपम से मिले और एक ज्ञापन दिया।
मौहल्लावासियों ने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि एक पक्ष के लोगों ने गुप-चुप तरीके से मंदिर की ट्रस्ट डीड रजिस्टर्ड करा ली और मंदिर प्रबंध के हस्तक्षेप शुरु कर दिया है जिससे पुजारियों व समिति मे रोष व्याप्त है। उन्होंने ट्रस्ट डीड को निरस्त करने तथा समिति के गठन की मांग की है।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*
























