हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदरपुर में रहने वाले दिल्ली पुलिस के दरोगा और उसके दो साथियों को जिंदा जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है जिसके बाद पीड़ित ने न्यायालय से कार्रवाई की मांग की है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव हैदर पुर निवासी रजनीश त्यागी दिल्ली के सरिता विहार थाने में दरोगा के पद पर तैनात हैं जिनका अपने भाई से पिता की मृत्यु के बाद संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है. रजनीश का आरोप है कि उनके भाई ने मकान पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया. वह मई में अपने दो साथियों के साथ गांव पहुंचे जहां उनके सगे भाई ने तीनों को जिंदा जलाने का प्रयास किया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ये भी पढ़ेः- VIDEO: नामी किताब विक्रेता कब से बेच रहे थे अनाधिकृत प्रकाशन की किताबें?
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
























