हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा टोल प्लाजा पर टोल टैक्स से बचने के लिए लोग अब फर्जीवाड़े पर उतर आए हैं. शुल्क से बचने के लिए एक व्यक्ति ने दरोगा का फर्जी आईकार्ड दिखा दिया और रौब झाड़ने लगा जिसे दबोच लिया.
मामला दोपहर लगभग 3:30 बजे के आसपास का है जब एक गाड़ी हापुड़ की ओर से मसूरी की ओर जा रही थी. जब गाड़ी टोल प्लाजा पर पहुंची तो व्यक्ति ने खुद को यूपी पुलिस में दरोगा बताया और आई कार्ड दिखाकर रोब दिखाना शुरू कर दिया. आई कार्ड को लेकर शक होने पर टोल कर्मी ने पुलिस को बुला लिया जिसके बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो गया. पुलिस व्यक्ति को पकड़कर चौकी ले गई और मामले की जांच शुरू कर दी.
ये भी पढ़ेः- VIDEO: नामी किताब विक्रेता कब से बेच रहे थे अनाधिकृत प्रकाशन की किताबें?
SALE: MISS N KIDS पर लगी है BIG SALE: 7017025953:
























