हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी के कर्मचारियों का वेतन पिछले कई महीनों से नहीं मिला है जिसके बाद सभी कर्मचारी मंगलवार को इकट्ठा हुए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ ने इस दौरान कर्मचारियों की मांग को जोर-शोर से उठाया और राजू पुत्र प्यारेलाल को शाखा अध्यक्ष पद सौंपा.
संगठन का कहना है कि किसी भी सूरत में कर्मचारियों को परेशान होने नहीं दिया जाएगा. इस दौरान संगठन के प्रांतीय संयोजक मुरारी लाल लोहरा, प्रांतीय अध्यक्ष बृजेश चौधरी, प्रांतीय कानून मंत्री विजेंद्र सिंह एडवोकेट आदि उपस्थित रहे.























