हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की खुर्जापेच में स्थित प्राचीन गंगा मंदिर में सावन के आखिरी और चतुर्थ सोमवार के अवसर पर भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया. इस दौरान भक्ति के साथ-साथ देशभक्ति का रंग भी मंदिर में दिखाई दिया जहां सावन के साथ-साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है.
मंदिर के पुजारी पंडित प्रेम प्रकाश मिश्रा का कहना है कि सावन के आखिरी सोमवार पर भगवान शिव का विशेष श्रंगार किया गया जिसके दर्शन करने के लिए भक्त मंदिर पहुंचे और भगवान का आशीर्वाद लिया. बता दें कि देश में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. ऐसे में मंदिर में भी यह दृश्य नजर आया जहां आस्था और देशभक्ति दोनों ही एक साथ नजर आई. इस दौरान ब्राह्मण संगठन की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महामंत्री रितु मिश्रा व अन्य भक्त उपस्थित रहे.
























