हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अग्रवाल महासभा हापुड़ का चुनाव न होने के कारण लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। अग्रवाल महासभा हापुड़ का चुनाव पांच साल पहले हुआ था, तब से आज तक पदाधिकारी कुंडली मारे बैठ है।
हापुड़ में संस्था है जिसका नाम है- अग्रवाल महासभा हापुड़। संस्था के पदाधिकारियों का चुनाव तीन वर्ष के लिए होता है। वर्तमान में महासभा का चुनाव मई-2017 में हुआ था। संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार महासभा का चुनाव मई-2020 में होना चाहिए था, परंतु कोरोनो के कारण टाला जाता रहा। हापुड़ की सभी संस्थाओं के चुनाव हो चुके हैं, परंतु अग्रवाल महासभा हापुड़ के पदाधिकारियों के लिए चुनाव घोषणा न होने से लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का यह गुस्सा कभी भी गुल खिला सकता है। नागरिकों ने जल्दी ही अग्रवाल महासभा का चुनाव कारए जाने की मांग की है।
ये भी पढ़ेः- VIDEO: नामी किताब विक्रेता कब से बेच रहे थे अनाधिकृत प्रकाशन की किताबें?
Study at 75% Tution Fee Only!: Sanskar Educational Group
























