हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में सरकार द्वारा संचालित 102 एंबुलेंस में गर्भवती महिलाओं का अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षित प्रसव कराया गया जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एंबुलेंस को सूचना मिली कि थाना धौलाना क्षेत्र के गांव गालंद में अंजली पत्नी मोहित गर्भवती महिला है जिसे प्रसव पीड़ा हो रही है. ऐसे में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुई. रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर आशा मीना ने एंबुलेंस में महिला का सुरक्षित प्रसव कराया. जच्चा-बच्चा पूरी तरह सुरक्षित हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वहीं दूसरा मामला सिंभावली ब्लॉक के गांव महमूदपुर का है जहां 102 एंबुलेंस गर्भवती महिला कोमल पत्नी सुरेश को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल के लिए रवाना हुई लेकिन रास्ते में ही प्रसव पीड़ा तेज होने पर एंबुलेंस सड़क किनारे रुकवा कर आशा पिंकी ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया. एंबुलेंस स्टाफ के सहयोग से पिंकी ने डिलीवरी कराई. जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें सिंभावली के सीएचसी में भर्ती कराया गया है.
ये भी पढ़ेः- VIDEO: नामी किताब विक्रेता कब से बेच रहे थे अनाधिकृत प्रकाशन की किताबें?
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























