हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशन में कार्य करते हुए सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपदीय टीम द्वारा महेंद्र सहायक आयुक्त खाद्य-II के पर्यवेक्षण एवं सतीश कुमार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में नफीस पुत्र अब्दुल हफीज के प्रतिष्ठान त्रिलोकीपुरम हापुड़ से सोन पापड़ी व पाम ऑयल का एक- एक नमूना, रईस पुत्र अब्दुल हफीज के प्रतिष्ठान त्रिलोकीपुरम हापुड़ से पाम ऑयल व सोन पपड़ी का एक- एक नमूना ,अन्नपूर्णा स्वीटस एंड नमकीन रेलवे रोड हापुड़ से बेसन का लड्डू व नमकीन का एक- एक नमूना, जैन स्वीट्स रेलवे रोड हापुड से डोडा बर्फी व रसगुल्ले का एक- एक नमूना, अन्नपूर्णा स्वीट्स रेलवे रोड हापुड से मावा व बंगाली रसगुल्ला का एक- एक नमूना संग्रहित किया। उपरोक्त समस्त नमूनों को जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।महेंद्र श्रीवास्तव सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद हापुड़।
ये भी पढ़ेः- VIDEO: नामी किताब विक्रेता कब से बेच रहे थे अनाधिकृत प्रकाशन की किताबें?
नगर पालिका परिषद हापुड़ की पूर्व अध्यक्ष मालती भारती की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
























