हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जीएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, पिलखुआ, हापुड़ एवं आई एम ए हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को एक सी एम ई, कान्फ्रेंस आयोजित की गई। . जीएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सीईओ डॉ अरशद इकबाल ने बताया के इस कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि के तौर पर सीएमओ हापुड़- डॉक्टर सुनील कुमार और विशिष्ट अतिथि के तौर पर जीएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन एवं प्राचार्य डॉ सुरेंद्र कुमार थे। स्वागत भाषण जीएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन एवं प्राचार्य डॉ सुरेंद्र कुमार ने दिया। डॉ लोकेश गौतम न्यूरो सर्जन ने मैनेजमेंट ऑफ गलियोंमास इन ब्रेन के बारे में बताया।डॉक्टर शादाब समद -वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ ने बताया के दिल की बीमारियों से बचाव कैसे किया जा सकता है और दिल की बीमारी के लिए पहली बार एंजियोग्राफी, एंजोप्लास्टि किसने किया और कैसे हुआ और कब हुआ,तरह-तरह के टेक्निक के बारे में बताया। डॉक्टर मोहम्मद असलम -प्लास्टिक सर्जन ने भी प्लास्टिक सर्जरी की विशेषताएं बताई और आधुनिक तरीके से कैसे प्लास्टिक सर्जरी जीएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में की जा रही है। इसके बाद डॉ अरशद इकबाल सीईओ जीएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ने बताया कि जीएस मेडिकल कॉलेज में आधुनिक स्तर पर एक अनोखा कैथ लैब स्थापित किया गया है जो दिल्ली एनसीआर और वेस्टर्न यूपी में एक मिसाल रखता है और आसपास के मरीजों को बहुत फायदा पहुंच रहा है। यह सभी काम संभव है जीएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रबंधक निदेशक डॉक्टर रूपाली शर्मा जोकि स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की प्रोफेसर भी है और डिलीवरी सिजेरियन में इनकी रहनुमाई में आसपास के इलाकों से आने वाले सभी स्त्री मरीजों को बहुत फायदा पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि जीएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक छत के नीचे मेडिसिन, सर्जरी, ऑब्स एंड गायने, न्यूरो सर्जरी , कैंसर सर्जरी, ऑर्थोपेडिक -नी रिप्लेसमेंट (घुटना प्रत्यारोपण), हिप रिप्लेसमेंट, ईएनटी, स्किन, एम आर आई ,सिटी स्कैन, डायलिसिस वगैरा-वगैरा सारी फैसिलिटी उपलब्ध है और बहुत ही कम खर्चे में मरीजों को सेवा प्रदान की जा रही। डॉक्टर मस्जिद अहमद तालिकोटि विश्व प्रख्यात कैंसर सर्जन जोकि जीएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 100 से भी ज्यादा कैंसर सर्जरी कर चुके हैं ।उन्होंने बताया कि जो सर्जरी 5 लाख से ₹10 लाख के बीच में दिल्ली एनसीआर में हो रहा है वह सर्जरी कैंसर सर्जरी कमांडो सर्जरी जीएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 50 हजार से ₹1 लाख में संभव है और कैंसर सर्जरी के मरीजों के लिए बहुत अच्छी फैसिलिटी प्रदान किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि सीएमओ हापुड़- डॉ सुनील कुमार ने सभी डॉक्टरों का अभिवादन किया। इस प्रोग्राम मे डॉ दिनेश गर्ग -अध्यक्ष ,आईएमए हापुड़, डॉ आनंद प्रकाश- कोषाध्यक्ष, आई एम ए, हापुड़, आई एम ए हापुड़ सचिव, अंकित विज, डॉक्टर अमित जून, डॉ अरशद इकबाल, एस एन सिंह, शमशाद अली, प्रिंस त्यागी आदि उपस्थित थे।
Modular Kitchen बनवाने के लिए कॉल करें: 9582002050

























