हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के वार्ड नंबर 17 के लोग इन दिनों बेहद परेशान हैं. नाली और सड़क बनवाने की मांग को लेकर मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी के कई लोग डीएम कार्यालय पहुंचे और एक ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की.
मोहल्ला फूलगढ़ी से कोटला सादात की ओर जाने वाली 20 फुटा रोड पर नाली और सड़क बनवाने के लिए मोहल्ले वासी इकट्ठा हुए और डीएम कार्यालय का रुख किया. इस दौरान वार्ड नंबर 17 के सभासद के पति फिरोज मलिक, इरशाद, शाहिद, इंतजार, सोनू आदि मौजूद रहे जिन्होंने कहा कि उनकी समस्या का समाधान कराया जाएं.


























