सावन के तीसरे सोमवार को भी रूट रहेगा डाइवर्ट, कई मार्गो पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद










FILE PHOTO

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :सावन मास के तीसरे सोमवार पर बृजघाट से उठने वाली हजारों कावड़ के चलते यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और रूट डायवर्ट किया गया है. इस दौरान सोना पेट्रोल पंप, ततारपुर और स्याना चौपला से मार्ग परिवर्तित किया जाएगा. आस्था के सैलाब को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.हापुड़ के सोना पेट्रोल पंप, ततारपुर बाईपास, स्याना चौपला पर भारी वाहनों का शुक्रवार रात 12:00 बजे से संचालन बंद रहेगा. भारी वाहनों को वाया जिला बुलंदशहर के गुलावठी, डिभाई से होते हुए मुरादाबाद की ओर निकाला जाएगा. इसी प्रकार मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन गुलावठी से होते हुए दिल्ली की ओर जाएंगे.
मेरठ से मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहन गढ़मुक्तेश्वर नहीं आएंगे. इन वाहनों को किठौर से वाया मुरादाबाद के लिए निकाला जाएगा और यही व्यवस्था मुरादाबाद से मेरठ जाने वाले वाहनों के लिए भी रहेगी. कई जनपद और राज्यों से आए श्रद्धालु बृजघाट पहुंचने शुरू हो गए हैं. ऐसे में कावड़ियों की सुविधाओं को देखते हुए यह रूट डायवर्ट किया गया है. यदि सोमवार को कांवड़ियों का अधिक सैलाब सड़कों पर उमड़ता है या संख्या बढ़ती है तो ऐसे में कुचेसर रोड चौपला से भी मार्ग परिवर्तित किया जा सकता है.

टिफ़िन, Shakes और स्नैक्स के लिए करें: 9358234622








Related Posts

पिलखुवा: भूमि पर निर्माण का लोगों ने किया जमकर विरोध

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के शैलेश फार्म कॉलोनी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब नगर पालिका…

Read more

लोन दिलाने के बहाने ठगी का प्रयास, आप भी रहे सावधान

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित मौहल्ला शक्तिनगर निवासी संदीप कुमार से एक व्यक्ति ने फोन पर खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: भूमि पर निर्माण का लोगों ने किया जमकर विरोध

पिलखुवा: भूमि पर निर्माण का लोगों ने किया जमकर विरोध

लोन दिलाने के बहाने ठगी का प्रयास, आप भी रहे सावधान

लोन दिलाने के बहाने ठगी का प्रयास, आप भी रहे सावधान

पिलखुवा: घर में घुसकर मारपीट के मामले में चार पर मुकदमा

पिलखुवा: घर में घुसकर मारपीट के मामले में चार पर मुकदमा

युवती की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज

युवती की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज

युवक को झांसा देकर बाइक ले भागा युवक

युवक को झांसा देकर बाइक ले भागा युवक

गढ़: गुजरात पुलिस ने चोरी के मामले में दी दबिश

गढ़: गुजरात पुलिस ने चोरी के मामले में दी दबिश
error: Content is protected !!