हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर गोल मार्केट की ओर जाने वाले रास्ते पर लगी बैरिकेडिंग का मामला शनिवार को एक बार फिर गूंज उठा. गुप्ता हाउस के संचालक दिनेश गुप्ता ने हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर व अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र को मामले से अवगत कराया.हापुड़ के व्यापारी दिल्ली रोड पर स्थित पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे जहां सभागार कक्ष में व्यापारी ललित छावनी वाले, गोविंद कसेरा, रविंद्र शर्मा, विजेंद्र पंसारी, अशोक बबली, दिनेश गुप्ता, नवरत्न जैन, अनिल कुमार, जसवंत आदि ने व्यापारियों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा और बताया कि हाल ही में किस तरह व्यापारियों को परेशानी हुई है. इसी बीच दिनेश गुप्ता ने अतरपुरा चौराहा पर लगे बैरिकेडिंग को हटाने की मांग की और कहा कि गोल मार्केट का व्यापार इन बैरिकेडिंग से लगातार प्रभावित हो रहा है. पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं और उनके सुझावों को ध्यान से सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.


























