पान मसाले के रैपर बनाने वाली फैक्ट्री का अघोषित परिसर सील, 2.15 करोड़ की टैक्स चोरी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडीसी के औद्योगिक क्षेत्र में जीएसटी विभाग की विशेष अनुबंध शाखा ने गुरुवार की सुबह आठ बजे छापामार कार्रवाई शुरू की जो कि शुक्रवार की सुबह लगभग 11:00 बजे समाप्त हुई. इस दौरान विभाग ने दो करोड़ 15 लाख रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी है और फैक्ट्री के मालिकों को टैक्स चोरी की जानकारी के साथ नोटिस दे दिया गया है. हालांकि फैक्ट्री के डायरेक्टर जांच दल के सामने प्रस्तुत नहीं हुए और मौके पर किसी तरह का टैक्स जमा नहीं कराया गया है.
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मसूरी गुलावठी रोड पर स्थित ग्रीन बेरी आरजी हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड पर पिछले कई दिनों से जीएसटी विभाग की टीम ने नजर बनाई हुई थी. ऐसे में टीम ने छापा मारा और पाया कि 6 करोड़ का माल लेखा पुस्तिका से बाहर मिला है जिस पर करीब सवा दो करोड़ की टैक्स चोरी बनती है. फैक्ट्री के स्वामियों को टैक्स चोरी की जानकारी दी गई साथ ही नोटिस थमाया गया. इस दौरान अधिकारियों ने फैक्ट्री के सामने स्थित एक अघोषित परिसर को भी सील कर दिया. जीएसटी विभाग की इस कार्रवाई से उद्यमियों में हड़कंप मचा है. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले जीएसटी विभाग, आयकर विभाग व अन्य विभागों ने जनपद के विभिन्न हिस्सों में रेड मारी थी और करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी थी. विभाग की अभी भी कई टैक्स चोरों पर नजर है.

देश-दुनिया में कहीं भी भेजे राखी, DTDC को बस कॉल करें: 9837660486








Related Posts

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…

Read more

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड
error: Content is protected !!