हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के तीर्थ पुरोहितों में जिला पंचायत ठेकेदारों द्वारा निर्धारित राशि से अधिक वसूली पर रोष व्यक्त किया है।
तीर्थ पुरोहित सभा के अध्यक्ष अमित राय गौतम, की अगुवाई में तीर्थ पुरोहितों ने एक ज्ञापन विधायक हरेंद्र तेवतिया को दिया। सभा ने बताया कि जिला पंचायत हापुड़ के ठेकेदार छोलदारी व झोपड़ी लगाने को लेकर निर्धारित दर से अधिक टैक्स वसूलते है। जिस कारण तीर्थ यात्रियों में रोष व्याप्त है। तीर्थ पुरोहित सभा ने विधायक से ठेकेदारों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की ह।
बता दें कि बृजघाट पर पार्किंग ठेकेदार द्वारा वाहनों से जबरन व अवैध वसूली की जाती है और पुलिस भी यात्रियों की शिकायत भी सुनने को तैयार नहीं है। पार्किंग ठेकेदार के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज है, परंतु गिरफ्तारी न होने से ठेकेदार व उसके कारिंदों के हौंसले बुलंद है।
I.I.E.M. ग्रुप की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को कांवड़ यात्रा, महाशिवरात्री, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी की हार्दिक


























