👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सिम्भावली ब्लाक के गांव बक्सर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के निकट एक प्लाट में गोबर का ढेर लगा रहने से श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि गोबर की संडाध से उठने वाली बदबू के कारण उधर से निकलना भी दूभर हो रहा है। गोबर का नाली में बहने के कारण नालियां भी गंदगी से अटी है औऱ कीड़े-मच्छर पैदा हो रहे है।
श्रद्धालुओं ने मंदिर के निकट से गोबर के ढेर हटाने की मांग की है ताकि मंदिर के आस-पास स्वच्छता रहे और श्रद्धालु मंदिर में श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर भोले का जलाभिषेक कर सकें।
Dr Lal PathLabs के यहां कराएं 10 रुपए में जांच: 9458757038

























