हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के निमित्त आगामी तिरंगा यात्रा , हर घर तिरंगा अभियान के लिए योजना हेतु भाजपा ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी है। हापुड़ के जिला अध्यक्ष भाजयुमो दीपक भाटी ने युवा मोर्चा के जिला महामंत्री भाजयुमो अभिषेक शर्मा को कार्यक्रम संयोजक, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो मोहित पाल को कार्यक्रम सह संयोजक, जिला शोध प्रमुख भाजयुमो सागर प्रजापति को अभियान आईटी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी सौंपी है।























