हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिम्भावली ब्लाक के गांव दत्तियाना के प्राचीन भूतेश्वर लाल प्राचीन शिव मंदिर (भूतों वाला मंदिर) में सावन मास के प्रारंभ होने के दिन से ही महादेव का जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा है। शिवरात्रि पर्व पर बड़ी तादाद में हरिद्वार व बृजघाट से गंगाजल लाकर भोले का जलाभिषेक किया।
यह शिवालय एक शक्ति का प्रतीक है और यह मंदिर साढ़े पांच हजार वर्ष पुराना है। बताते है कि मंदिर को भूतों द्वारा एक ही रात में बनाया गया, इसलिए मंदिर को भूतों वाला मंदिर भी कहते है। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त मंदिर में उपस्थित भोले से जो मांगता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। भूतों वाला मंदिर पर शिवरात्रि पर्व पर विशेष रोशनी की गई है।
शिवरात्रि पर्व पर शिव भक्तों के सहयोग से मंदिर समिति ने भंडारे का आयोजन किया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव में अपनी आस्था व्यक्त की।


























