👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : इंडिया यूथ आईडेंटिटी ट्रस्ट की अगुवाई में मुस्लिम नौजवानों ने हापुड़ के बुलंदशहर रोड पर कांवड़ियों को फल, जल, बिस्कुट आदि वितरित कर साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष अब्दुल कादिर एडवोकेट, सिंकदर फारुकी, शान इदरीसी, तरुण कोरी, बिलाल सैफी आदि हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर पहुंचे और उधर से गुजर रहे कांवड़ियों को बड़े ही आदर और सम्मान के साथ फल, जल, बिस्कुट आदि वितरित किए। मुस्लिम नौजवानों के इस नेक कार्य की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।
VIDEO: Modular Kitchen बनवाने के लिए कॉल करें: 9582002050

























