हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गुड़ पर लगाए गए पांच प्रतिशत जीएसटी के विरोध में सोमवार को भी हापुड़ के गुड़-गल्ला व्यापारियों ने हड़ताल रखी और केंद्र सरकार की नीति के विरोध में प्रदर्शन किया। व्यापारियों के हड़ताल पर जाने के विरोध में गुड़ व गल्ला व्यापार बुरी तरह प्रभावित रहा।
हापुड़ के गढ़ रोड पर नवीन मंडी स्थल है, जहां गुड़, खाद्यान्न व तिलहन का कारोबार होता है औऱ सैकड़ों कारोबारी व्यापार करते है। गुड़ व खाद्यान्न पर 5 प्रतिशत जीएसटी लागू होने से व्यापारी नाराज है। गुड़, गल्ला व्यापार कमेटी हापुड़ की अगुवाई में व्यापारी इंदु भूषण भोले, अमित गोयल महामंत्री, मोहित, संजीव भोले प्रधान, अमित कुमार, सुनील कुमार जैन, अजय कुमार, जगदीश प्रधान सहित सैकड़ों व्यापारी नवीन मंडी स्थल पर एकत्र हुए।
नवीन मंडी स्थल पर एकत्र व्यापारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। व्यापारी जीएसटी वापिस लेने की मांग कर रहे थे। व्यापारियों ने घोषणा की कि मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209


























