हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बाल गंगाधर तिलक एवं चंद्रशेखर आजाद जयंती सरस्वती शिशु मंदिर कोठी गेट हापुड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व तिलक और आजाद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन के साथ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रमुख कुमारी रसिका एवं सहायक सुरुचि ने चंद्रशेखर के बलिदानों से सबकों अवगत कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने महान देश भक्तों के विषय में जानकारी दी तथा कुछ अनजान पहलुओं से भी सबकों अवगत कराया। सभी को अपने देश और मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए हमेशा तैयार रहना है। इस अवसर पर अध्यापक एवं अध्यापिकाएं इंदु, रचना, भावना, नीलम, सोनिया, सुनेश, श्रीपाली, वरुण, संजय, रेश्मपाल, नेहा, शैली, विनीता आदि उपस्थित थे।
स्वच्छ भारत अभियान हापुड़ दक्षिणी के नगर संयोजक राजेश कुमार वर्मा उर्फ लल्लू की ओर से सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं


























