हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सावन माह के दूसरा सोमवार को महादेव का जलाभिषेक करने हेतु श्रद्धालुओं का शिवालयों पर तांता लग गया। हर-हर महादेव के उद्घोष से शिवालय गूंज उठे।
सोमवार को भोर होते ही पूजा सामग्री व दूध मिश्रित जल के साथ गांव सबली के प्राचीन श्री शिव मंदिर व दत्तियाना के भूतों वाले शिव मंदिर, बछलौता के श्री श्यामेश्वर तथा गढ़ के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां श्रद्धालुओं ने महादेव का जलाभिषेक किया।
जनपद के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर व अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र, शहर कोतवाल सोमवार सिंह ने गांव सबली के शिव मंदिर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं व कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बता दें कि ऐसी मान्यता है कि कि सबली के प्राचीन शिव मंदिर में सावन मास के हर सोमवार को महादेव का दूध मिश्रित जल से जलाभिषेक करने पर मनोकामना पूर्ण होती है।
I.I.E.M. ग्रुप की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को कांवड़ यात्रा, महाशिवरात्री, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी की हार्दिक


























