👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हाफिजपुर पुलिस ने चार गुंडों को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया है। पुलिस ने बताया कि जनपद गौतमबुद्ध नगर के गांव हैवतपुर विसरख के हरेंद्र उर्फ शेट्टी, थाना दक्षिणपुर्वी दिल्ली के गांव तुकमैरपुर का अमित, जनपद बुलंदशहर के गांव पचौता का सोनपाल, थाना लोनी के गांव मंडाला के शेखर के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में पुलिस ने प्रशासन के आदेश पर कार्रवाई की है। आरोपियों पर अवैध रुप से धन अर्जित करने, समाज में भय पैदा करने तथा हरियाणा से शराब की तस्करी करने का आरोप है।

























