हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना के गांव पिपलेड़ा में सड़क न बनने से परेशान ग्रामीणों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. जिसे आप खेत समझ रहे है यह दरअसल गांव का मुख्य रास्ता है जहां के गुस्साए किसानों ने कीचड़ भरी सड़क पर ही धान की रोपाई कर अपना गुस्सा जाहिर कर सभी का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है. ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है. ऐसे में मजबूरन उन्हें सड़क पर धान की रोपाई कर अपना गुस्सा जाहिर करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह सड़कों पर बग्गी लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे जिसके जिम्मेदार अधिकारी होंगे.
बता दें कि ग्राम पिपलेड़ा के हालात बेहद खराब है जहां बारिश के दिनों में ग्रामीणों की चुनौतियां और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं. यहां सड़क खस्ताहाल है, क्षेत्र में नालियां भी नहीं बनाई गई जिसकी वजह से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाती. सारा पानी सड़क पर भर जाता है. सड़क की मरम्मत करने की जगह लापरवाह ने सड़क पर मिट्टी डाल दी जिसकी वजह से सड़क पर निकलना और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया. ऐसे में ग्रामीण लगातार हादसे का शिकार हो रहे हैं. वाहन भी सड़क पर फंस रहे हैं. ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से सड़क बनवाने की मांग की लेकिन किसी ने अभी तक नहीं सुनी जिसके चलते ग्रामीणों ने सड़क पर ही धान की रोपाई कर अपना गुस्सा जाहिर किया है.
























