👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बुधवार को हुई बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए और वाहनों को निकलने में काफी समस्या हुई. कई सड़कें तो लबालब पानी से भर गई जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बुधवार को हुई जोरदार बारिश से हापुड़ के लोगों को गर्मी से राहत मिली. तापमान में गिरावट दर्ज की गई. हापुड़ से गढ़ जाने वाले रास्ते पर जगह-जगह जलभराव हो गया. गढ़ रोड पानी में डूब गई जिससे राहगीरों के लिए समस्या खड़ी हो गई. कई वाहन जलभराव की वजह से बंद हो गए. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नगर पालिका नालों की साफ सफाई रखें जिससे जल निकासी की उचित व्यवस्था हो सके.
























