👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में मंगलवार को हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. मजबूरी में लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा जिससे फंगल इंफेक्शन के साथ-साथ बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है. हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित वीरां देवी मोदी जनाना अस्पताल के परिसर में करीब डेढ़ फीट तक पानी भर गया जिस कारण अस्पताल में पहुंच रहे मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. आने-जाने वाले लोगों ने तो नगरपालिका के अधिकारियों पर लापरवाही का दोष मंढ दिया और कहा कि नालो की समय पर सफाई ना होने की वजह से यह जलभराव हुआ है.
























