हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील के धौलाना ग्राम में ग्राम समाज की लगभग सात करोड़ से अधिक कीमत की दो हेक्टेयर भूमि एवं तालाब भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया. कब्जाधारियों ने अवैध रूप से बाउंड्री की हुई थी जिसे एसडीएम सुनीता सिंह ने अधिकारियों के साथ मिलकर जेसीबी की मदद से ध्वस्त कराया और जमीन की तारबंदी कराई. बता दें कि मसूरी-गुलावठी रोड पर मोहन एन्क्लेव में ग्राम समाज की भूमि पर कुछ दबंगों ने पट्टो की भूमि पर अवैध कब्जा किया हुआ था जहां धड़ल्ले से अवैध क्लोटिंग की जा रही थी. एसडीएम सुनीता सिंह और प्रशासनिक अधिकारियों ने जेसीबी के साथ पहुंचकर अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कराया और जमीन को कब्जा मुक्त कराने के बाद अधिकारियों ने उसकी तारबंदी कराई. इस दौरान एसडीएम सुनीता सिंह, तहसीलदार प्रवीण कुमार, राजस्व निरीक्षक राजीव कुमार, उप निरीक्षक बलराम सिंह आदि उपस्थित रहे.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509






























