हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर निवासी एक स्टेशनरी के थोक व्यापारी का चालक 21 लाख रुपए लेकर कार समेत फरार हो गया जिसके बाद पीड़ित व्यापारी ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया और अमरोहा से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. दरअसल चालक पर कई मुकदमे दर्ज थे जिसका पुलिस सत्यापन व्यापारी ने नहीं कराया था.
मामला रविवार का है जब हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर के गीता मार्ग निवासी अंकुर बंसल ने अपने यहां एक चालक को रखा जिसका सत्यापन नहीं कराया गया. आरोप है कि चालक हत्या समेत कई मुकदमों में नामजद है. रविवार को जब व्यापारी अंकुर बंसल शाहजहांपुर से 21 लाख रुपए का बकाया लेकर लौट रहे थे तो रास्ते में मौका पाकर कार चालक 21 लाख रुपए लेकर फरार हो गया. आनन-फानन में व्यापारी ने स्थानीय पुलिस को मामले से अवगत कराया जिसके बाद अमरोहा से चालक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है.
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






















