हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : प्रादेशिक संस्था केमिस्टस एवं ड्रगिस्टस फेडरेशन उत्तर प्रदेश की द्वितीय कार्यसमिति बैठक रुद्राक्ष इंटरनेशनल कोऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर वाराणसी में आहूत की गई जिसमें मुख्य अतिथि दयाशंकर मिश्र मंत्री स्वतंत्र प्रभार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश उपस्थित रहें. प्रदेश अध्यक्ष संदीप चतुर्वेदी व प्रदेश महामंत्री सुरेश गुप्ता ने ऑन लाइन फार्मेसी से दवा विक्रेताओं को होने वाली दिक्कतों से मंत्री दयाशंकर को अवगत कराया। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा दवा कानून में संशोधन के लिए मांगी गई आपत्तियों पर दवा व्यवसाय में दवा विक्रेताओं को आ रही परेशानियों से सरकार को अपने सुझावों से अवगत कराने के लिए संस्था की ओर से पक्ष रखने की बात रखी। बैठक में फार्मासिस्ट की अनिवार्यता को समाप्त कराने की एसोसिएशन की कटिबद्धता और केमिस्टों को कुछ दवा कंपनियों से आ रही दिक्कतों पर भी विस्तार से चर्चा हई. बैठक में प्रदेश के 68 जिलों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन हापुड़ की ओर से जिला अध्यक्ष दिनेश त्यागी एवं जिला महामंत्री विकास गर्ग ने बैठक में हिस्सा लिया. दिनेश त्यागी ने बताया कि केमिस्ट हितों के लिए एसोसिएशन हमेशा से कटिबद्ध है. किसी भी कीमत पर केमिस्टों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा. जिला महामंत्री ओर प्रदेश ज़ोन सचिव विकास गर्ग ने बताया कि समय के साथ व्यवसाय में कुछ बदलाव की आवश्यकता के अनुसार चलने की जरूरत है. साथ ही दवा व्यवसाय को मानव जीवन की रक्षार्थ हेतु कार्य करने पर बल दिया।























