हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में यातायात नियमों का लगातार उल्लंघन हो रहा है. यह लापरवाही कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है. वीडियो में देख रहे यह तस्वीर हापुड़ की है जहां सोमवार को ई रिक्शा के पीछे लटककर यात्रा करता यह बच्चा कभी भी हादसे का शिकार हो सकता है. सिर्फ यही एक तस्वीर नहीं बल्कि और भी कई ऐसी तस्वीरें हैं जो जानलेवा साबित हो सकती है. जान जोखिम में डालकर यात्रा करने वाली इस तरह की तस्वीरों को गंभीरता से लेने की जरूरत है.























