हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रदेश के राशन दुकानदारों को बड़ी राहत दी जिसके तहत दुकानदारों के लाभांश यानी कमीशन में 20 रुपए प्रति क्विंटल की घोषणा की गई है जिससे यह कमीशन 70 रुपए से बढ़कर 90 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच जाएगा. वहीं राशन की दुकानों पर जन सेवा केंद्र की सुविधा भी मिलेगी. सरकार के इस फैसले से जनपद के 399 राशन दुकानदारों को फायदा पहुंचेगा जिन्होंने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर सभागार में वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री का संबोधन सुना. काफी समय से उठ रही मांग को स्वीकार कर सरकार ने बड़ी राहत दी है.
पार्टी हॉल बुक करने के लिए कॉल करें: 8979755041


























