हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ निवासी निकिता तोमर की हरियाणा में हुई गोली मारकर हत्या करने वाले हत्यारे तौशीफ और रेहान की उम्र कैद की सजा को फांसी में बदलने की मांग उठी है. वहीं मामले में बरी किए गए अजहरूद्दीन को दोषी करार देकर सजा सुनाने की मांग की है. हरियाणा सरकार ने मामले में आगे आकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है जिसमें इन दोनों बातों को रखा गया है. हाईकोर्ट ने याचिका को स्वीकार कर लिया है.
बता दें कि हापुड़ निवासी निकिता तोमर हरियाणा के बल्लभगढ़ में अपने परिवार के साथ रहती थी जो कि परीक्षा देकर घर लौट रही थी जैसे ही निकिता कॉलेज से बाहर निकली तो तौशीफ ने अपने दोस्त रेहान के साथ मिलकर निकिता को जबरदस्ती कार में बैठाने की कोशिश की जिसका विरोध करने पर तौशीफ ने उसे गोली मार दी.
मामले की सुनवाई फरीदाबाद की फास्टट्रैक कोर्ट में हुई जहां तौशीफ और रिहान को दोषी करार देते हुए दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और बीस हजार रुपए का जुर्माना लगाया. वहीं अजहरुद्दीन को बरी कर दिया. हरियाणा सरकार ने मामले में याचिका दाखिल कर दोनों को फांसी की सजा देने की मांग की है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























