हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):भारत विकास परिषद युवा शक्ति हापुड़ के तत्वावधान में भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर बच्चों के नेत्र व दंत परीक्षण हेतु शिविर आयोजित किये ।
श्रीमती कमलेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल, बालाजी मंदिर, दिल्ली रोड, हापुड़ में बच्चों के लिए नेत्र व दंत परीक्षण शिविर लगाया गया।शिविर मे 77 बच्चों की आखों व दांतो की जाँच की गई। इनमें से 35 बच्चों की आंखें कमजोर पाई गईं। डॉ राजेश्वर सिंह के सौजन्य से इन बच्चों की चिकित्सालय में मुफ्त जाँच करके मुफ्त चश्मा दिए जाने के लिए कार्ड जारी किये। प्रत्येक बच्चे को मुफ्त टूथ पेस्ट दिया गया। डॉ नवीन सैनी ने बच्चों को दांतो की देखभाल करने के टिप्स भी दिए। के मार्गदर्शक अमित सिंघल ने बच्चों , शिक्षकों, अतिथियों एवं शाखा सदस्यों को भारत विकास परिषद के उद्देश्यों, उपलब्धियों एवं प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। शाखा की सदस्या रेखा सिंह ने बच्चों को गुरु पूर्णिमा पर गुरु की महत्वता के बारे में बताया। शाखा के सह-सचिव विनय गोयल ने कहा भारत विकास परिषद युवा शक्ति आगे भी बाल संस्कार के ऐसे कार्यक्रम निरंतर करती रहेगी। इस कार्यक्रम के संयोजक प्रिन्स गोयल ने उपस्थित शाखा के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























