हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के बाहर लगा गंदगी का अंबार लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. यहां आने वाले मरीज और चिकित्सकों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है. सेंटर के बाहर मौजूद गंदगी से लोगों को काफी असुविधा हो रही है जिन्होंने मांग की है कि संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दें.
बता दें कि यह हालात कई दिनों से बने हुए हैं. जहां हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर उपकेंद्र के बाहर लोग गोबर फेंक जाते हैं, यहां कूड़े का अंबार लगा है. चिकित्सकों ने मांग की है कि सेंटर के बाहर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की जाए जिससे मरीजों को किसी तरह की समस्या ना हो.
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























