हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गुरु पूर्णिमा पर्व पर बुधवार को लाखों श्रद्धालुओं ने बृजघाट गंगातट पर स्नान कर भारतीय व सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की। श्रद्धालुओं ने गरीबों को भोजन कराया और दान दिया। आषाढ़ पूर्णिमा को महाकाव्य रचियता वेद व्यास का जन्म हुआ था और इस दिन को गुरु पूर्णिमा के रुप में मनाया जाता है।
बृजघाट गंगा तट पर मंगलवार से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा और बृजघाट के बाजार भी पूरी रात खुले रहे। पार्किंग शुल्क के नाम पर ठेकेदार ने प्रति वाहन 50 रुपए प्रवेश शुल्क वसूला और लठ्धारी ठेकेदार के कारिंदों ने श्रद्धालुओं के साथ जमकर बुरा बर्ताव किया। ये कारिंदे शराब के नशे में धुत थे। लठ्धारियों ने श्रद्धालुओं को जमकर लूटा और शिकंजी व अन्य खाद्य पदार्थ विक्रेताओं ने घटिया व मिलावटी सामग्री बेची। फेन, बिस्कुट, बंद लड्डू आदि की क्वालिटी तो निम्न स्तर की थी। सिंगल यूज प्लास्टिक का भी जमकर प्रयोग होता हुआ दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर मां गंगा का पूजन किया और फिर गरीबों को भोजन करा कर व दान देकर लौट गए।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























