हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में छापा मारने गई बिजली विभाग की टीम पर फैक्ट्री के गार्ड ने चोर समझकर पर फायर कर दिया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
दरअसल पिलखुवा के खेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत कर्मियों ने बिना सूचना दिए ही एक फैक्ट्री में बिजली चोरी पकड़ने के उद्देश्य से रात करीब 11:00 बजे अचानक छापा मार दिया. फैक्ट्री में मौजूद गार्ड को लगा कि फैक्ट्री में चोर घुस आए हैं तो टॉर्च जलाकर यहां वहां घूम रहे हैं.
संदिग्धों के शक में गनर ने फायर कर दिया. इसी बीच फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की जहां मामले का खुलासा हुआ.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























