हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोविड-19 वायरस संक्रमण के फैलने की वजह से गत चार माह से गोल मार्किट व उससे सम्बद्ध बाजार कृष्णा गली, मोती गंज, साधना मार्किट, गांधी गंज आदि बफर जोन में है, परिणामस्वरुप लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को दीमक व चूहे चट कर रहे है।
सोमवार को साड़ी व्यवसायी शिव अवतार, दिनेश कुमार व ब्रजेश कुमार साधना मार्किट स्थित साड़ी एम्पोरियम पर पहुंचे तो वे यह देखकर दंग रह गए कि दीमक ने लाखों रुपए की साडिय़ां चट कर दी है। इससे पूर्व भी इस दुकान में दीमक साड़ी खा चुकी है।
व्यवसायियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बफर जोन के दुकानदारों के दुकानें आदि की सफाई करने आदि की अनुमति दी जाए।
शादी हो या सगाई, ऑफिस पार्टी हो या Kitty Party… अब Arrangements की No Tension. Elite Caterers को कॉल करें और टेंशन से टेंशन फ्री हो जाएं. सम्पर्क करें:-

अब घर बैठे पाए अपनी रोजाना की ज़रुरत की चीजें. FREE HOME DELIVERY, बस कॉल करें: 7302805950

























