👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी क्षेत्र में स्थित मेन चौराहे पर मां चामुंडा देवी की मूर्ति स्थापित की गई. इस दौरान भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मां चामुंडा माई की जय के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया.
बाबूगढ़ के मेन चौराहे पर स्थित माता पर भक्तों ने श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए मां चामुंडा माई की मूर्ति को स्थापित किया. मंत्रोच्चारण के साथ मूर्ति स्थापित की गई. इस अवसर पर प्रधान हरकेश सिंह, चरण सिंह, नैन सिंह, चंद्रभान, हरपाल सिंह, पूनम, संजय, रंजीत बालादेवी, चमन आदि उपस्थित रहे.
























