👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत ततारपुर गोल चक्कर पर गुरुवार की सुबह ऑटो और कार की भिड़ंत हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए. वहीं हादसे के बाद ऑटो पलट गया और दोनों वाहन मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गए.
ततारपुर गोल चक्कर पर एक ऑटो ततारपुर गांव की ओर से मेरठ बाईपास की ओर जा रहा था. इसी बीच एक कार की चपेट में आने से दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई. हादसा इतना जोरदार था कि ऑटो पलट गया जिसमें बैठी तीन सवारियां घायल हो गई जिन्हें मौके पर मौजूद राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया.
































